back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में पूरे किए 19 साल

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में 19 साल पूरे कर लिए हैं। गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी हिंदी फिल्मों के सफर के बारे में बताया जो देवदास से शुरू हुआ था। श्रेया ने इंस्टा पर लिखा, 19 साल पहले इस दिन मैंने प्रतिष्ठित फिल्म देवदास से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरूआत की थी। गायिका ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को देवदास में लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया। श्रेया ने लिखा, 16 साल की लड़की पर विश्वास करने के लिए संजय लीला भंसाली सर की हमेशा आभारी रहूंगी। मेरे माता-पिता को भी धन्यवाद, मेरे साथ दिन-रात रहने के लिए । मैं आज जो भी हूं, आप की वजह से हूं। उन्होंने पोस्ट में देवदास की टीम – ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, जैकी श्रॉफ, निर्देशक संजय लीला भंसाली और संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार को टैग किया। 16 साल की उम्र में, श्रेया को फिल्म निमार्ता संजय लीला भंसाली की मां ने सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा में देखा था, जहां से वह विजेता बनकर उभरीं। इसके बाद, उन्होंने 2002 में फिल्म देवदास के साथ पाश्र्व गायन की शुरूआत की। श्रेया ने देवदास के लिए डोला रे डोला और बैरी पिया के साथ प्रमुखता हासिल की और जब वी मेट का ये इश्क हाय , जिस्म का जादु है नशा है, गुरु में बरसो रे, सिंह इज किंग में तेरी ओर , बाजीराव मस्तानी में दीवानी मस्तानी, पद्मावत में घूमर जैसी पुरस्कार विजेता हिट फिल्मों में गाना गाया। उन्होंने हाल ही में द फैमिली मैन में किसके लिए तू मारेगा और देगा जान के साथ मुख्य गायिका के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू किया। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵