back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईटीबीपी के एडीजी प्रसाद ने मुख्यमंत्री तमांग से की मुलाकात

सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की गंगटोक, 23 मार्च (हि. स.)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), पूर्वी कमान (गुवाहाटी) के अतिरिक्त महानिदेशक एएम प्रसाद ने आज सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मिंतोकगांग में मुलाकात की। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) प्रसाद के साथ गंगटोक स्थित क्षेत्र मुख्यालय के डीआईजी आरपीएस रघुवंशी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एडीजी प्रसाद का यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एडीजी प्रसाद ने मुख्यमंत्री को विभिन्न रणनीतियों और सीमा से संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नई सीमा चौकी और एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के बारे में बताया, जो पर्वतारोहण और अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देगा। इससे राज्य में पर्यटन विकास को भी मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य में एक बटालियन स्थापित करने के अपने प्रयास के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने आईटीबीपी के साथ सहकार्य में काम करने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने एडीजी को सिक्किम की यात्रा करने और उत्पादक चर्चा के लिए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने गुवाहाटी में हाल ही में स्थापित पूर्वी कमान का नेतृत्व करने और सीमा पर बटालियन की तैनाती की देखरेख करने के लिए अपने पहले अधिकारी एडीजी एएम प्रसाद को अगस्त 2020 में तैनात किया है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵