back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होमग्रोन बोल्ट ऑडियो ने लॉन्च किए किफायती ईयरबड्स

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू ऑडियो एक्सेसरीज ब्रांड बोल्ट ऑडियो ने सोमवार को भारतीय बाजार में एयरबेस एनकोर एक्स ईयरबड्स लॉन्च किए। ईयरबड्स डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बोल्ट ऑडियो डॉट कॉम पर एक साल की स्टैंडर्ड इंडस्ट्री वारंटी के साथ 1,799 रुपये की कीमत में उपलब्ध होंगे। यह डिवाइस 8 अप्रैल से अमेजन डॉट इन पर भी उपलब्ध होगा। एनकोर एक्स लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.1 वायरलेस कनेक्टिविटी से लैस है और इसका उद्देश्य प्रदर्शन से समझौता किए बिना केवल 10 मिनट के चार्ज में कुल 100 मिनट का प्लेबैक टाइम देना है। डिवाइस आईपीएक्स5 वाटर रेसिस्टेंट है और इसे आराम से बाहर या जिम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन ईयरबड्स को अलग-अलग मोनोपॉड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर स्टीरियो मोड में दोनों ईयरबड्स को सफलतापूर्वक पेयरिंग के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने एक बयान में कहा, एयरबेस एनकोर एक्स में एक विशिष्ट रूप से निर्मित डिजाइन है जिसे हाई एर्गोनॉमिक्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें लंबे समय तक उपयोग के दौरान अतिरिक्त आराम के लिए एक्स्ट्रा सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स के साथ एक कोण वाली बड है। बॉडी को हाई-क्वालिटी और प्रीमियम-फिनिश एबीएस शेल के साथ बनाया गया है जो इसे पानी और पसीने से भी बचाता है। ईयरबड टच-सेंसिटिव होते हैं और आसानी से आपकी उंगलियों पर वॉल्यूम समायोजित करने, ट्रैक बदलने, कॉल अटेंड करने या अपने वॉयस असिस्टेंट को कमांड करने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵