back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यांमार में प्रदर्शनकारियों ने कारों के हॉर्न बजाकर जताया विरोध

यंगून, 23 मार्च (हि.स.)। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कारों के हॉर्न बजाकर और पोस्टरों के जरिये विरोध करना शुरू किया है। इस देश में गत एक फरवरी को हुए तख्तापलट के खिलाफ शुरू विरोध प्रदर्शनों में अब तक करीब 250 लोगों की मौत हुई है। यंगून शहर के कई इलाकों में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने अपनी कारों और मोटरसाइकिलों के हॉर्न बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम म्यांमार के मिंडैट शहर में प्रदर्शनकारियों ने चौराहे के सामने कई पोस्टर लगा दिए। इन पर ‘सैन्य शासन विफल होगा’ जैसे नारे लिखे गए थे। मांडले शहर में हुई ताजा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को हुई हिंसा में चार लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। म्यांमार में विरोध प्रदर्शन को कुचलने के प्रयास में सैन्य बल प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग से भी हिचक नहीं रहे हैं। इस बीच, म्यांमार में बीबीसी के एक पत्रकार को रिहा कर दिया गया है। ईयू ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट में शामिल रहे शीर्ष अफसरों पर कार्रवाई की है। इस देश के 11 शीर्ष सैन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनके यूरोपीय देशों की यात्रा पर रोक लगाने के साथ संपत्ति जब्त करने का कदम भी उठाया गया है। ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा, ‘तख्तापलट में शामिल रहे 11 लोगों के खिलाफ हम प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।’ हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵