back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें शृंगार की ये 16 चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

शारदीय नवरात्रि में माता रानी को शृंगार का सामान चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसमें सुहागिन स्त्रियों के ऐसा करने से अखंड सौभाग्य और मां की विशेष कृपा प्राप्त करती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ आज से शुरु होने जा रहा है जहां देवीभक्तों के लिए यह नौ दिन आस्था, तप और मां के आशीर्वाद से भरपूर होते हैं। वहीं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास से लेकर कीर्तन और जप-तप तक किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों मां दुर्गा को शृंगार अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, जो सुहागिन महिलाएं नवरात्रि में माता रानी को सोलह शृंगार का सामान अर्पित करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

 शृंगार का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में सोलह शृंगार स्त्रियों के सौंदर्य और सुहाग का प्रतीक है। नवरात्रि में जब देवी को शृंगार का सामान अर्पित किया जाता है, तो वह प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वरदान देती हैं।

 मां को चढ़ाएं सोलह शृंगार की ये पवित्र चीजें

 लाल चुनरी

 कुमकुम और बिंदी

 सिंदूर

 मेंहदी

 चूड़ियां

 काजल

 बालों का गजरा

 मंगलसूत्र

 नथ

 पायल

 बिछिया

 झुमके

 मांग टीका

 बाजूबंद

 कमरबंद

 महावर / नेलपॉलिश

कैसे बनाएं शृंगार की आकर्षक टोकरी?

नवरात्रि के पहले दिन एक सुंदर सी टोकरी में यह सामग्री रखें

लाल या पीली चुनरी

मेंहदी की कोन

सिंदूर डिब्बी

बिंदी का पत्ता

काजल

लाल चूड़ियों का जोड़ा

इत्र, शीशा, कंघा, बालों का तेल

नेलपेंट, लिपस्टिक आदि

यह टोकरी आप मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें।

पूजा के बाद क्या करें शृंगार सामग्री का?

मंदिर में समर्पण करें

या किसी सौभाग्यवती स्त्री को भेंट करें

कुछ वस्तुएं जैसे चूड़ियां, सिंदूर, या बिंदी अपने पास मां का आशीर्वाद समझकर रख सकती हैं

सामग्री के साथ थोड़ी सी दक्षिणा (सिंदूर, हल्दी, रुपए) भी जरूर दें

समापन पर ध्यान रखें ये बातें

सामग्री नई और साफ-सुथरी होनी चाहिए

अर्पण करते समय “या देवी सर्वभू‍तेषु शृंगार रूपेण संस्थिता मंत्र का जप करें,

श्रद्धा, प्रेम और समर्पण ही मां को सबसे प्रिय है।

इस नवरात्रि मां के चरणों में शृंगार अर्पित कर उनका आशीर्वाद जरूर पाएं। आप चाहें तो कुछ चीजें खुद के लिए भी रखें, ताकि मां का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...