back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु की सात जातियों को एसी से जुड़े समूह में शामिल करने संबंधी विधेयक को संसद की मंजूरी

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा ने सोमवार को संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक-2021 को मंजूरी दे दी। सदन में हुई संक्षिप्त चर्चा के बाद इस विधेयक को सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया । इसके साथ ही इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई। राज्यसभा में इस विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से तमिलनाडु की सात जातियों देवेन्द्रकुलथन, कल्लदि, कडड्यन (कुछ जिलों के तटीय क्षेत्रों को छोड़कर), पल्लन, पन्नाडी, वातिर्यान और कुडुम्बन को अनुसूचित जाति से जुड़े ‘देवेन्द्रकुला वेल्लालर’ समूह के तहत शामिल करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विधेयक में सात जातियों का नाम शामिल किए जाने पर स्पष्ट करते हुए कहा कि ये सात जातियां ऐसी हैं जिनके प्रमाणपत्र पुराने समय से बने हुए हैं। ऐसे में ये प्रमाणपत्र रद्द न हो इसलिए इन जातियों के नाम का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण किसी को न कोई आर्थिक लाभ देय होगा और न ही सरकार पर कोई वित्तीय प्रभाव पड़ेगा। लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, नेशनल स्पोट्स बिल 2025 होगा पेश, जानें क्‍यों है ये बिल जरुरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई नीति लाने की तैयारी में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵