back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब पीकर निकलते जो मिलता उसे लूटते, शातिर गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार

सिरोही, 23 मई (हि.स.)। आबूरोड सदर व रीको थाना पुलिस ने रविवार को राह चलते लोगों व घर व दुकान में घुसकर लोगों को देसी कट्टा दिखा कर चोरी, लूट की वारदातें करने वाले शातिर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग के बदमाशों ने आबूरोड के रीको, शहर, सदर थाना, अम्बाजी, अमीरगढ़ गुजरात थाना क्षेत्र में चोरी व लूट की 26 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष ने बताया कि दो मई की रात को दो बाईक पर आठ बदमाश आए। जिन्होंने सियावा बस स्टैंड पर ई मित्र की दुकान के अंदर घुसकर ई-मित्र संचालक के साथ मारपीट की और मोबाइल लूटकर ले गए तथा पत्थरबाजी कर दहशत फैलाई। इसी रात्रि को फोरेस्ट चौकी देलदर पर अभियुक्त वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने एवं हथियार दिखाकर रुपए नहीं मिलने पर बाइक लूटकर ले गए थे। मामले में बदमाशों को पकडऩे के लिए आबूरोड सदर व रीको थानाप्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर गैंग के सरगना गोवा पुत्र भूता गरासिया सहित चार बदमाशों को अन्य प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। तलाशी में गोवाराम के पास लोहे का एक देशी रिवॉल्वर मिला है। पूछताछ में उन्होंने आबूरोड के रीको, शहर, सदर थाना, अम्बाजी, अमीरगढ़ गुजरात थाना क्षेत्र में चोरी, लूट की 26 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है। गैंग के फरार अन्य बदमाशों की तलाश जारी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब पीकर चोरी की बाइक पर रात को निकलते थे। रास्ते में जो कोई मिलता, उससे मारपीट करते रुपए, मोबाइल लूट लेते थे। गैंग के बदमाश घरों व दुकानों में भी जबरदस्ती घुस जाते थे। मारपीट करते तथा हथियार दिखाकर नकदी, मोबाइल, गहने, बाइक आदि लूटकर ले जाते थे तथा जाते-जाते मारपीट व पत्थर बाजी कर जाते थे। पुलिस ने इस मामले में आबूरोड के रीको थाने के माताफली सियावा निवासी गोवाराम (24) पुत्र भूताराम गरासिया, आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के उपलागढ़ निवासी रमेश कुमार (29) पुत्र लसमाराम गरासिया, आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के निचलागढ़ निवासी दिनेश कुमार (20) पुत्र सींगाराम गरासिया तथा आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के मीणा छापर निचलागढ़ निवासी धर्माराम (21) पुत्र सोमाराम उर्फ सामताराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵