back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली पर सिंथेटिक रंगों से बनाए रखें दूरी:चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत भार्गव

जयपुर,21 मार्च (हि.स.)। रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। होली में हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिएं, ताकि रंगों का हमारी सेहत पर कोई बुरा असर ना पड़े। वहीं डॉक्टर्स ने भी बाजार में बिक रहे सिंथेटिक केमिकल युक्त रंगों से सावधान रहने की सलाह दी है। चर्म रोग विशेषज्ञ चरक भवन एसएमएस अस्पताल के डॉ पुनीत भार्गव कहना है कि कि होली के त्योहार पर बाजारों में मिलने वाले केमिकल सिंथेटिक रंगों से आंखों के लिए काफी नुकसान हो सकता है। इन रंगों से त्वचा के एलर्जी के साथ आंखों में एलर्जी, त्वचा कैंसर, डर्माटाइटिस, दमा, निमोनिया, केमिकल बरन, आंखों में जलन, आंखों से पानी निकलना, आंखों में ब्लड-इंजरी, आंखों की भीतरी भाग में रक्त बहना, यहां तक कि आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसलिए हमें अच्छे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। हो सके तो आंखों पर चश्मों का इस्तेमाल करना चाहिए। भार्गव ने बताया कि है कि सिंथेटिक रंगों से सावधानी नहीं बरती गई तो होली के रंग त्वाचा और आंखों के लिए घातक भी हो सकते है। वहीं घर में बनाए गए रंग हर प्रकार से बाजार में बिकने वाले सिंथेटिक रंगों से बेहतर होते है और इन्हें घर में आसानी से बनाया जा सकता है। हल्दी को मैदे के साथ मिलाकर पीला रंग बनाया जा सकता है। टेसू के फूलों की पत्तियों से केसरी रंग बनाया जा सकता है। चकुंदर को टुकड़ों में काटकर पानी में भिगोकर रखने से मैजेंटा रंग बनाया जा सकता है। घर में बनाए रंग जहां आंखों त्वचा के लिए सुरक्षित है। वहीं इनसे मिलने वाली प्राकृतिक महक अधिक आकर्षक होती है। बाजार में बिकने वाले रंग अधिकतर सिंथेटिक केमिकल युक्त होते है। इनमें भारी धातु सिक्का भी डाला गया होता है जो त्वचा और आंखों को हानि पहुंचाता है। गुलाल में भी चमकदार धातु माइका भी होता है। यहीं नहीं बच्चे होली वाले दिन गुबारों से होली खेलते है,जो खतरनाक है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

खौफ में आतंकी! दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में ‘लेडी सिंघम’ की एंट्री, कौन है एनकाउंटर स्पेशलिस्ट शाहिदा परवीन

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली धमाके की जांच अब एनआईए के अनुभवी अधिकारियों को सौंपी गई है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵