back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुल्ली डील्स मोबाइल एप को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला, नोटिस जारी

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने गुरुवार को सुल्ली डील्स मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में एक मामला दर्ज किया, जहां मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें उनकी सहमति के बिना प्रदर्शित की गईं थी। इस मामले में गिटहब को नोटिस भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिर्ंग पोर्टल पर सुल्ली डील्स मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में प्राप्त एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम यूनिट द्वारा आईपीसी की धारा 354-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। पुलिस ने कहा कि संबंधित विवरण साझा करने के लिए गिटहब को नोटिस भेजे गए हैं। पुलिस ने कहा कि मामला 7 जुलाई को दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने और मामले पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट और 12 जुलाई तक जवाब मांगे जाने के एक दिन बाद आई है। सुल्ली या सुल्ला एक अपमानजनक शब्द है, जिसका इस्तेमाल मुसलमानों के लिए किया जाता है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...