back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहोरनपुर से बहुमूल्य दो मूर्तियों की चोरी

हजारीबाग, 21 मार्च (हि.स.)। सदर प्रखंड के गुरहेत पंचायत के बहोरनपुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा हो रही खुदाई के दौरान मिली दो बहुमूल्य मूर्तियां शनिवार की रात्रि चोरी हो गई। आज सुबह इसकी जानकारी जैसे ही मिली पूरे क्षेत्र में इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। स्थानीय मुखिया महेश तिग्गा ने बताया कि मूर्तियों की चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने चोरी की घटना को निंदनीय बताया। सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने बताया कि दो बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी की सूचना मिली है। सभी संभावित क्षेत्र में नाका लगा दिया गया है। खोजबीन जारी है। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है। कहां किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा में लगे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पुरातत्व स्थल पर प्राप्त मूर्तियां व अन्य अवशेष देखने आए पर्यटकों को मूर्तियों की चोरी की घटना की जानकारी मिलते निराशा हाथ लगी है। रांची से पहुंचे अमित कुमार सिन्हा एवं रचना ने बताया कि वे लोग यहां खुशी से मूर्तियां देखने पहुंचे थे, लेकिन मूर्तियों की चोरी हो जाने की सूचना ने उन्हें निराश किया है। यह राष्ट्रीय संपत्ति है। ऐसे में उसकी सुरक्षा जरूरी है। बहरहाल करीब 12 सौ वर्ष पूर्व इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मूर्तियों की सुरक्षा में लगे लोगों पर चोरी की घटना ने प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अब ऐसे मामलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि यहां से प्राप्त अवशेषों को संरक्षित किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵