back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, सिराज-श्रेयस की वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें शुभमन गिल कप्तान होंगे और सिराज-श्रेयस की वापसी हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल की पहली चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है। 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे, जबकि मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है।


वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर चोट के कारण वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, जहां केएल राहुल ने कप्तानी करते हुए भारत को 2-1 से जीत दिलाई थी। अब पूरी तरह फिट होकर शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है


तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। वहीं श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी चोट के कारण श्रेयस लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे, जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल और ईशान किशन को भी इस वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली, जबकि ऋषभ पंत ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम


सबसे चौंकाने वाला फैसला ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर करने का रहा। ऋतुराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाया था, इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनके साथ ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान*), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन


भारत बनाम न्यूजीलैंड पूरा शेड्यूल


11 जनवरी – पहला वनडे, वडोदरा


14 जनवरी – दूसरा वनडे, राजकोट


18 जनवरी – तीसरा वनडे, इंदौर


21 जनवरी – पहला टी20, नागपुर


23 जनवरी – दूसरा टी20, रायपुर


25 जनवरी – तीसरा टी20, गुवाहाटी


28 जनवरी – चौथा टी20, विशाखापत्तनम


31 जनवरी – पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵