back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांवो में धीमी हुई कोरोना की दूसरी लहर, बढ़ी आर्थिक तंगी और भूखमरी

– परमार्थ ने जारी की दो प्रदेशों के 300 गांवों की सर्वे रिपोर्ट झांसी, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के गांवों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा था कि कुछ समय पहले तक कोरोना वायरस का असर गांवों में तेजी से फैल रहा था, लेकिन गांव वालों की जागरूकता के कारण कोरोना का फैलाव रूक गया है। यह जानकारी परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार परमार्थ संस्था ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के 300 गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव पर सर्वे कराया। रिपोर्ट की माने तो संक्रमण की दूसरी लहर के खत्म होने के बाद से गांवों में आर्थिक तंगी और भूखमरी की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे निपटने के लिए सरकार को पहल करनी है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गांवों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि गांवों में जागरूकता का अभाव और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण यहां संक्रमण तेजी से फैलेगा। इसलिए, बुंदेलखंड में कार्यरत परमार्थ समाज सेवी संस्थान ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के छह जिलों में जागरूकता और सर्वे कराया। इसके लिए संस्था ने अपने कार्यकार्ताओं की 18 टीम बनाई। हर टीम में दो सदस्य थे, जो तय गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पोस्टर और पैम्पलेट के माध्यम से जागरूक कर रहे थे। साथ ही स्वास्थ संबंधी आंकडों को भी इकट्ठा कर रहे थे। जैसे गांव या घर में कोई बीमार है या नहीं। वैक्सीनेशन हुआ है या नहीं और कोरोना की जांच कराई गई है या नहीं। साथ ही, जिन लोगों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आए, उनकी कोरोना जांच भी कराई जा रही थी। छह जनपद, नौ ब्लाॅक और 300 गांव टीम ने ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, छतरपुर और टीकमगढ़ के नौ ब्लॉक के कुल 300 गांवों में सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान 70 फीसदी परिवारों के स्वास्थ्य का रिकार्ड एकत्रित किया गया, जिनका प्रयोग सर्वे का निष्कर्ष निकालने के लिए किया गया है। पंचायत चुनाव के दौरान परमार्थ ने ग्रामीणों को किया जागरुक परमार्थ संस्था के प्रमुख संजय सिंह इस रिपोर्ट के बारे में कहते हैं कि असल में कोरोना वायरस की जब दूसरी लहर गांवों में आई, तो उस समय गांव के लोग कोरोना से लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में उस समय ग्राम पंचायत के चुनाव हो रहे थे, जिस वजह से गांवों में प्रशासनिक अमला चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त था। ऐसे में परमार्थ ने गांवों का हाउसहोल्ड सर्वे शुरू किया और घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। परमार्थ के कार्यकर्ताओं ने चार बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया, जिससे वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सके। कार्यकर्ताओं ने गांव वालों को वैक्सीन को लेकर फैलायी जा रही भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया एवं समझाया कि वे वैक्सीन लगवाए, वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...