back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति : युवराज नंदन

जौनपुर, 20 मार्च (हि.स.)। मुंगराबादशाहपुर के शक्ति नगर इटहरा में शनिवार से शुरू हुए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से आए राष्ट्रीय कथावाचक पं युवराज नंदन जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि इसके कथा के श्रवण मात्र से सारे क्लेश दूर हो जाते हैं। मानव जीवन में आत्मशांति का बोध होता है। इसे सुनने से पापी से पापी व्यक्ति भी पाप से मुक्त हो जाता है। उसे अपने जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। ’भागवत महापुराण’ यह उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से प्रवाहित होती चली आ रही है। इसीलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी कई गाथाएं, कथाएं हम अनेकों व्रत व त्योहारों पर भी श्रवण करते हैं, लेकिन कथा का श्रवण करने या पढ़ने मात्र से कल्याण नहीं होता। जब तक इनसे प्राप्त होने वाली शिक्षा को हम अपने जीवन में चरितार्थ नहीं कर लेते, तब तक कल्याण सम्भव नहीं। इसी बीच बदलापुर से आए प्रकाश मिश्रा व प्रतापगढ़ से आए आचार्य पं तीर्थराज पांडेय ने भी कथा के मर्मस्पर्शी महत्व पर अपना विचार प्रकट किया। कथा के आयोजक पं कृपाशंकर तिवारी व धर्माचार्य उमाशंकर तिवारी व समस्त तिवारी परिवार सहित भारी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵