back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छिपे हुए खजाने को खोजने के लिए यूपी में पांच साल की बच्ची की हत्या (लीड)

बंदा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक गुप्त अनुष्ठान के तहत एक महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी की पांच साल की बेटी की हत्या कर दी। दबे हुए खजाने की खोज के लिए दोनों महिलाओं ने यह भयानक काम किया। घटना का खुलासा मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के चमरौदी गांव में हुआ जब पुलिस को लापता लड़की की सूचना दी गई और उन्होंने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। लड़के ने जांचकतार्ओं को बताया कि उसकी मां और बहन ने लड़की की हत्या की थी और बाद में उसके शव को पास के एक नाले में फेंक दिया था। कोतवाली निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता के गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक तांत्रिक की सलाह पर दफन खजाने की खोज के लिए उसके पड़ोसी के बच्चे को एक अनुष्ठान में बलि के लिए मार डाला था। निरीक्षक ने कहा कि हमने आरोपी महिला, उसकी बेटी और पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हम अन्य कोणों से भी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब : Daughter of the Ocean/ सागर की पुत्री ' या 'जल की देवी Origin / उत्पत्ति :...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵