back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की, क्या शुरु होने जा रही है नई सियासी पारी?

अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच जारी विवाद के बीच एक नया मोड़ सामने गया है। आज ज्योति सिंह ने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने अब एक राजनीतिक मोड़ ले लिया है। चुनावी माहौल के बीच ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की हैं। इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को छोड़कर अब जन सुराज से जुड़ने की तैयारी में हैं?

बता दें कि इससे पहले ज्योति सिंह ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने राजद के कुछ नेताओं से संपर्क में रहकर अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्य किए हैं। ऐसे में यह चर्चा थी कि वह RJD से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन अब प्रशांत किशोर से मुलाकात की खबरों ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नए कयासों को जन्म दे दिया है।

अगस्त में राजपूत बहुल इलाकों में किया जनसंपर्क

अगस्त 2025 में ज्योति सिंह ने काराकाट, नबीनगर और डिहरी जैसे राजपूत बहुल इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया था। ये तीनों विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से सीधे मुलाकात की और अपने सामाजिक एजेंडे को साझा किया। दिलचस्प बात यह रही कि जब यह अभियान चल रहा था, तभी उनके और पवन सिंह के रिश्ते में तनाव की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। तलाक की अटकलों के बीच भी ज्योति सिंह का राजनीतिक रूप से सक्रिय रहना, उनके आगामी सियासी कदमों की ओर संकेत करता है।

पवन सिंह पर ज्योति सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद ने तब नया मोड़ ले लिया, जब ज्योति सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह के शादी के बाहर कई महिलाओं से संबंध हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जबरन गर्भपात की दवा दी गई और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। ज्योति ने यह भी कहा कि उन्हें उनके ही ससुराल में घुसने नहीं दिया गया और घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। अपनी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो वे आत्महत्या कर लेंगी। 

यह विवाद जब सार्वजनिक मंचों पर पहुंचा



इस मामले में पवन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए ज्योति पर “ड्रामा” करने और विधायक बनने के लिए सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने यह भी दावा किया कि ज्योति सिंह के पिता ने उनसे कहा था कि“ज्योति को विधायक बना दो, फिर चाहे उसे रखो या छोड़ दो।” इस बयान ने विवाद को और हवा दे दी और सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत अब बिजली...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵