back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औरैया : आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

औरैया, 05 अप्रैल (हि.स.)। बेला थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग की चपेट में ग्राम नुनारी हरदू निवासी जय प्रकाश यादव व संतोष कुमार के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लग गई। आग ने 10 बीघा गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। खेतों में लगी आग की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ट्यूबवेल चलाकर फसल को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक जय प्रकाश व संतोष कुमार की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की गाड़ी ने आसपास के खेतों में पानी की बौछारकर और अधिक फसल जलने से बचाया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया और कहा कि वह अपनी आख्या संबंधित अधिकारियों को भेजकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्यवाही कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵