back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव का ऐलान, रामभक्त कारसेवकों के नाम से बनेगी सड़कें

अयोध्या, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ऐलान किया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवकों के घर तक भी सड़क बनाई जाएगी। ये सड़क राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या मंगलवार को अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बलिदानी रामभक्त उनके घर तक उनकी सड़क कारसेवक मार्ग के नाम से बनेगी। बलिदान रामभक्त का नाम और फोटो भी लगेगी। कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगा जय हिंद वीर पथ। सरकार जयहिंद वीर पथ के नाम से सड़क बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार नहीं कोई चाहता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान। हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे। साथ ही प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक सड़क बनाई जाएगी। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़क बनेगी। मौर्य ने अयोध्या मंडल के 996 परियोजना का जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ है का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें 391 परियोजनाएं, जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है, का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है, का शिलान्यास किया। जनपद अयोध्या के 145 परियोजना जिसकी लागत 3 अरब 66 करोड़ 7 लाख 37 हजार, जनपद अंबेडकरनगर की 126 परियोजना जिसकी कुल लागत 93 करोड़ 20 लाख, जनपद बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख, सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़ 40 लाख, अमेठी के 77 परियोजनाओं जो कि एक अरब 4 करोड़ 2 लाख की है, का भी शिलान्यास किया है। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵