back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जर्मन फर्म लाइटऑटो

हैदराबाद, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। वाहनों के लिए मैग्नीशियम मिश्र धातु से बने घटकों के उत्पादन में विशेषज्ञता वाली एक जर्मन कंपनी लाइटऑटो जीएमबीएच, 1,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तेलंगाना में एक उन्नत डिजाइन और निर्माण सुविधा स्थापित करेगी। सोमवार को तेलंगाना सरकार और लाइटऑटो जीएमबीएच के बीच उद्योग मंत्री के.टी. रामा राव और भारत में जर्मन राजदूत, वाल्टर जे लिंडनर ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह सुविधा 9,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगी और संभावित रूप से राज्य में 18,000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सुविधा आईसीई और ईवी दोनों खंडों में कारों, वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया वाहनों के लिए मैग्नीशियम उत्पादों का निर्माण करेगी। लाइटऑटो के प्रबंध निदेशक बालानंद जलादी ने कहा कि कंपनी कुछ समय से तेलंगाना में एक पायलट परियोजना के तहत मैग्नीशियम के कलपुर्जे बना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी सक्रिय और उद्योग के अनुकूल नीतियों और एयरोस्पेस, रक्षा और ऑटोमोटिव पारिस्थितिकी तंत्र की उपस्थिति के कारण तेलंगाना को चुनती है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...