back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मसाले में 40 फीसदी की तेजी से रसोई पर पड़ा भार

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। आप की रसोई पर पड़ रही महंगाई की मार में मसाले भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस साल मसालों की कीमत में अभी तक 40 फीसदी से अधिक का उछाल आ चुका है। आने वाले दिनों में इसमें और भी ज्यादा तेजी होने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल देश में सभी तरह के मसालों की कीमत में गिरावट आई थी। नवंबर और दिसंबर के बीच लगातार दो महीने जीरे के भाव 7 फीसदी से ज्यादा गिर गए थे, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान धनिया के भाव में 8 फीसदी तक की कमी आई थी। इस दौरान हल्दी के भाव में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट हुई थी, लेकिन जनवरी से लेकर अभी तक ढाई महीने की अवधि में मसालों में ओवरऑल 40 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सालाना 110 लाख टन मसालों की खपत होती है लेकिन भारत में उत्पादन जरूरत की तुलना में कम होता है। मसाला बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019-20 में देश में 94.1 लाख टन मसालों का उत्पादन हुआ था, जबकि 2018-19 में ये उत्पादन 91.9 लाख टन का था। उत्पादन में बढ़ोतरी होने के बावजूद देश भर में मसालों की खेती का रकबा 5 से 10 फीसदी तक कम हो गया है। इससे कीमतों को रफ्तार मिली है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे मसालों के निर्यात में आई तेजी का असर भी घरेलू बाजार में मसाले की कीमत पर पड़ा है। बाजार के जानकारों का यह भी कहना है कि सितंबर और अक्टूबर के दौरान आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवाड़ क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने भी मसाले की फसल को नुकसान पहुंचाया था। ऐसे में घरेलू बाजार में मांग के मुताबिक इनकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके कारण मसालों की कीमत में अभी तेजी बने रहने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/ योगिता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...