back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिलाई नगर : कृष्णा पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र हुआ कोरोना पॉजिटिव, आगामी तीन दिनों तक स्कूल बंद

दुर्ग / भिलाई नगर, 19 मार्च (हि. स.)। दुर्ग जिला के भिलाई नगर में स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर के 12वीं कक्षा के छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। एहतियात के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के द्वारा छात्र के संपर्क में आए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का कोरोना टेस्ट कराने एवं आगामी तीन दिनों तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही कोविड-19 का पालन करने का आदेश स्कूल प्रबंधन को दिया गया है। सुंदर नगर भिलाई स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के एक छात्र कि गुरुवार की शाम को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। स्कूली छात्र के कोरोना होने का जिले में यह पहला मामला सामने आया है। एहतियात के तौर पर प्रबंधन के द्वारा आगामी तीन दिनों तक स्कूल को बंद करने का निर्णय ले लिया गया है। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य आरएस पांडे ने दूरभाष पर जानकारी दी कि गुरुवार को उक्त छात्र स्कूल आया था देर शाम को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए उसके संपर्क में आए अन्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे। आगामी तीन दिनों तक स्कूल बंद रहेगा। सोमवार को पुनः स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। इसके पूर्व पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बारहवीं कक्षा के छात्र -छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही है । इस स्थिति में कोरोना संक्रमित हुए छात्र एवं उसके पालकों को पूर्णता आश्वस्त किया है कि स्टूडेंट की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रभावित नहीं होगी। बोर्ड को मेडिकल ग्राउंड पर पत्र लिखा जाएगा और आगामी 11 जून तक प्रायोगिक परीक्षाएं होनी है। इस बीच छात्र के पूर्णता स्वस्थ होने पर उसकी परीक्षा ले ली जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵