back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीलवा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में बने कोरोना केयर सेंटर में पहुंचा मॉनिटर लिजर्ड

जयपुर, 20 मई(हि.स.)।राजधानी जयपुर के टोक रोड बीलवा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में बने कोरोना केयर सेंटर में गुरुवार को उस समय हडकंप मच गया जब छिपकली की प्रजाति मॉनिटर लिजर्ड दिखा। जिसके बाद कोरोना सेन्टर में मौजूद टीम ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग और सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लिजर्ड का रेस्क्यू कर 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए एक निजी एनजीओ के सेंटर पर भिजवा दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर सिंह ने बताया कि टोंक रोड स्थित बीलवा में बने कोरोना केयर सेंटर में गरुवार सुबह छिपकली की प्रजाति का मॉनिटर लिजर्ड घूमता दिखा। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ के लोगों ने उन्हे सूचित किया। सिविल डिफेंस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इस मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा। सिंह ने बताया कि कोरोना सेंटर में इधर-उधर घूमने और वहां पड़े कचरे में जाने के कारण संभावना है कि यह भी संक्रमित हो गया हो। इसलिए इसे झालाना के जंगलों में छोड़ने से पहले 14 दिन क्वारेन्टाइन के लिए एक एनजीओ सेंटर में भिजवा दिया है। छिपकली की प्रजाति का मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ने के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने पीपीई किट भी पहन रखा था। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵