back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिल्डर की खाल खिंचवाने की धमकी देने वाला दारोगा लाइन हाजिर

लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। आशियाना थाना में तैनात दारोगा सदरुद्दीन खान का गुरुवार को एक बिल्डर को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तत्काल उसे लाइन हाजिर कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि सुरेंद्र नगर में रहने वाली प्रियंका यादव ने बीती 13 फरवरी को बिल्डर बीएम तिवारी के खिलाफ फ्लैट देने के नाम पर 8.73 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया था। बीएम तिवारी ने ओलार्स इंफ्रा वेंचर एलएलपी के नाम रजिस्टर्ड कम्पनी खोल रखी है। कम्पनी मालिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा सदरुद्दीन खान पर आरोप है कि उन्होंने गुरुवार को बिल्डर बीएम तिवारी को बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके। इसके बाद दरोगा ने उनको फोन कर धमकाने लगे । बिल्डर ने दरोगा द्वारा दी जा रही धमकी को रिकॉर्ड कर लिया। देर रात उसे सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया। इस ऑडियो में दरोगा की और कहा गया है कि इस मुकदमे में वह उसकी खाल उधेड़ देंगा और जेसीबी से उसका मकान भी गिरवा देंगे। वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस कमिश्नर ने दरोगा सदरुद्दीन खान को लाइन हाजिर कर मामले के जांच का आदेश भी जारी कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵