back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में आयुष की वैद्य आपके द्वार योजना

भोपाल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आमजन को घर बैठे आयुष स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके, इसके लिए राज्य में वैद्य आपके द्वार योजना शुरू की गई है। इसके लिए विभाग ने एक एप भी बनाया है। प्रदेश में करीब 40 हजार मोबाइल पर एप डाउनलोड किया जा चुके हैं। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग ने वैद्य आपके द्वार योजना भी शुरू की है। योजना के अंतर्गत औषधीय पौधों को जन-सामान्य में लोकप्रिय बनाने के लिये औषधीय पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। बताया गया है कि आयुष विभाग द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से लगभग 1500 परिवारों को जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में औषधीय पौधे वितरित किये गये। इसके साथ ही जन-सामान्य को औषधीय पौधों के लाभ एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई है। प्रदेश में करीब 45 हजार परिवारों को औषधीय पौधे वितरित किये गये हैं। इस योजना के तहत बनाए गए एप के माध्यम से जन-सामान्य को घर बैठे नि:शुल्क लाइव वीडियो कॉल पर आयुष चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एप के माध्यम से नागरिक अपना पंजीयन कराने के बाद सुविधा अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति का चयन कर सकते हैं। वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर से अब तक प्रदेश में करीब 40 हजार एप डाउनलोड किये जा चुके हैं। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...