back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब पार्टी के लिए बुलाकर चाचा-भतीजा ने की नाराराम की हत्या, दोनों आरोपित निकले मृतक के परिचित

पाली, 20 मई (हि.स.)। मारवाड़ जंक्शन के पांचेटिया गांव निवासी नाराराम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी हैं। आरोपित चाचा ने मृतक को शराब पार्टी के लिए कॉल कर बुलाया तथा फिर धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपित मृतक के परिचित है। नाराराम ने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ करने का विरोध किया था। इससे आरोपित नाराज थे और उसे मौत के घाट उतारना चाहते थे। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि आरोपित चाचा मृतक का परिचित था तथा पूर्व में भी दोनों कई बार साथ बैठकर शराब पार्टी कर चुके थे। 17 मई को भी आरोपित चाचा ने नाराराम को कॉल कर शराब पार्टी के लिए पांचेटिया के जंगल में बुलाया और आते ही दोनों ने मिलकर गला रेत उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। आरोपित भतीजा मृतक की पहचान की एक लड़की से छेड़छाड़ करता था। इसका उसने विरोध किया जो उसकी मौत का कारण बन गया। आरोपितों ने मांस काटने के काम आने वाले बड़े छुर्रे से मृतक का गला काटा। मृतक का मोबाइल पुलिस के हाथ न लगे, इसलिए आरोपितों ने उसके टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में दूर फैक दिए थे। यह हैं मामला मंगलवार दोपहर को पांचेटिया के जंगल में भीमालिया गांव निवासी नाराराम (45) पुत्र गंगाराम मेघवाल का शव मिला था। जिसकी किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। मौके से मृतक की बाइक भी पुलिस को मिली थी। मृतक पांचेटिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। जो स्कूल से ड्यूटी कर 17 मई दोपहर घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा था। मृतक का शव पांचेटिया के जंगल में 18 मई को मिला था। घटना को लेकर 19 मई को मृतक के परिजनों ने मारवाड़ जंक्शन थाने के बाहर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵