back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हॉलीवुड : मशहूर कॉमेडियन, राइटर और एक्टर पॉल मूनी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन, राइटर और एक्टर पॉल मूनी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार की शाम कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में स्थित अपने आवास पर 79 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। पॉल मूनी के आकस्मिक निधन से उनके तमाम चाहनेवालों के बीच शोक की लहर है। 4 अगस्त,1941 को लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में जन्में बहुमुखी प्रतिभा के धनी पॉल मूनी एक प्रसिद्द कॉमेडियन, शानदार अभिनेता और मशहूर लेखक थे। पॉल मूनी ने एक सर्कस रिंगमास्टर के रूप में मजाकिया व्यवसाय में अपना करियर शुरू किया था और बाद में कॉमेडी सुपरस्टार के साथ लिखना और काम करना शुरू कर दिया। नस्लवाद और अमेरिकी जीवन पर उनके तीखें विचारों ने उन्हें स्टैंड-अप की दुनिया का एक सम्मानित व्यक्ति बना दिया। पॉल मूनी 1970 में आई टेलीविजन ड्रामा फिल्म कार्टर ‘स आर्मी में एक छोटी सी भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद वह 1972 में डॉक्यूमेंट्री फिल्म एफ .टी .ए में नजर आये,जो दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई। इसके बाद पॉल मूनी हॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आये। इसके अलावा पॉल मूनी ने फिल्म ‘जो जो डांसर,योर लाइफ इज कालिंग’, कॉल मी क्लॉज़’ समेत कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है। लेकिन उन्हें एक हास्य अभिनेता के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। पॉल मूनी ‘द गॉडफादर ऑफ़ कॉमेडी’, नो योर हिस्ट्री :जीसस इज ब्लैक ; सो वास् क्लियोपैट्रा ‘ समेत कई कॉमेडी शो में नजर आये। पॉल मूनी ने न सिर्फ नाम और पैसा कमाया बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीता और उनके बीच अपनी खास जगह बनाई। 19 मई, 2021 को पॉल मूनी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरी क्षति माना जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵