back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड मंत्रिमंडल: कुंभ, गोपन ​सहित पांच प्रस्तावों पर निर्णय

देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। तीरथ सरकार की दूसरी मंत्रीपरिषद की बैठक में आज पांच महत्पूवर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया जिसमें महाकुंभ में शिथिलता, गोपन विभाग का नाम बदलने और फोर्टिस हॉस्पिटल का कार्यकाल का विस्तार सहित अन्य रहा। गुरुवार शाम राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक की समाप्ति पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट की ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि मंत्रीमंडल में कुल 05 प्रस्ताव लाए गए। इन सभी प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कुंभ दिव्या भव्य हो। इसको लेकर मेला अधिकारी के प्रस्ताव पर नए प्रस्तावित क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास,सड़क बिजली पानी स्ट्रीट लाइट शौचालय आदि के लिए अधिप्राप्ति नियमावली के प्रावधानों में समय अभाव एवं कार्यों की तत्कालीन को देखते हुए शिथिलता प्रदान की गई है। गोपन विभाग का नाम बदलकर मंत्रिपरिषद किया गया है। फोर्टिस हॉस्पिटल बढ़ाया गया कार्यकाल, कैबिनेट ने एक साल के लिए विस्तार किया गया है। कुंभ मेला 2021 के अंतर्गत नगर निगम हरिद्वार की पोस्ट अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना हेतु पूर्व में स्वीकृत 3664.60 लाख के कार्यों की रीपैकेजिंग करते हुए 05 पैकेट बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मैन पावर के टेंडर में 249.76 लाख के अधिक लागत का अनुमोदन प्रदान किया गया है। वहीं कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार कैबिनेट के सामने लाया गया। कैबिनेट ने एक करोड़ रूपये इसके लिए टोकन मनी के लिए मंजूर किया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज कॉलेज की सैद्धान्तिक स्वीकृति पर मुख्यंत्री और मंत्रीमंडल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प़ौड़ी के निवासियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵