back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस के सरकारी आवास के बाहर राइफल व गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

वॉशिंगटन डीसी, 18 मार्च (हि.स.)। अमेरिकी पुलिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के राजधानी वॉशिंगटन डीसी के सरकारी आवास यूएस नौसेना वेधशाला के बाहर से बुधवार को राइफल, गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वॉशिंगटन मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय समय के दोपहर 12.12 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। खुफिया जानकारी के आधार पर वह टेक्सास मूल का है, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक सेंट एंटियागे का 31 साल का पाल मूरे है। उसकी गाड़ी से राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मूरे के पास एआर-15 सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 113 राउंड अवैध गोला-बारूद और पांच 30 राउंड की मैगजीन मिला है। पुलिस के अनुसार उसपर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं जिसमें खतरनाक हथियार, राइफल या शॉटगन बाहर ले जाना, अवैध गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में गोलियों का मिलना है। खुफिया सर्विस ने बताया कि उस समय कमला हैरिस के आवास के बाहर कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...