back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीआरपीएफ की ऑपरेशनल जरूरतें पूरी करने के लिए हुई सेना इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सुरक्षा बलों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एक सेवारत सेना इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति को तीन साल के लिए मंजूरी दे दी है। एमएचए की अधिसूचना के अनुसार, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा के मुख्यालय कमांडर वर्क्स इंजीनियर के लेफ्टिनेंट कर्नल विनय कुमार तिवारी शुरू में तीन साल की अवधि के लिए सीआरपीएफ में कमांडेंट (इंजीनियर) के रूप में काम करेंगे। केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए इंजीनियर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, क्योंकि सुरक्षाबलों को इसके लिए राज्य सरकार के अधिकारियों पर निर्भर रहना पड़ता था। इस कदम की कुछ अधिकारियों ने यह कहते हुए आलोचना की, कि प्रतिनियुक्ति से सुरक्षाबलों के सामने आ रही दिक्कतों को खत्म नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद अधिकारी चले जाएंगे और फिर से यही परेशानी शुरू हो जाएगी। इसलिए सीएपीएफ में स्थायी रूप से इंजीनियरों की आवश्यकता है। अधिकारी ने आगे कहा, सीआरपीएफ में सभी स्तरों पर प्रमोशन्स में काफी देरी हुई है। प्रमोशन्स होने चाहिए ताकि सभी पदों पर अपने अधिकारी हो, लेकिन प्रतिनियुक्ति इसमें रुकावटें पैदा करते है। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵