back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार में नरमी, शुरुआती कारोबार में 261 अंक फिसला सेंसेक्स

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। बुधवार की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज तेजी के साथ शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 68.88 अंक की तेजी के साथ 49,971.52 अंक के स्तर पर खुला, तो एनएसई के निफ्टी ने 12.45 अंक की तेजी के साथ 15042.60 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही बाजार में तेज लिवाली का दौर बना, जिसके कारण सेंसेक्स 196.53 अंक तक उछलकर 50,099.17 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स टॉप लेवेल से 261.69 अंक फिसलकर 49,781.48 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लिवाली और बिकवाली के बीच सेंसेक्स पहले बीस मिनट के कारोबार के बाद 95.67 अंक गिरकर 49,806.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 15,042.60 अंक के स्तर पर खुलने के बाद एक बार तेजी दिखाते हुए 15,069.80 अंक के स्तर तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद बिकवाली के दवाब में आज के टॉप लेवल से 109.3 अंक गिरकर 14,960.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती बीस मिनट के कारोबार के बाद निफ्टी 46.70 अंक गिरकर 14,983.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵