back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्याज मंडी बंद होने से किसान परेशान, राजनीति गरमाई

-सांसद ज्योतिरादित्य और कोलारस विधायक ने की कलेक्टर से मांग – किसानों के हित में उचित कदम उठाने की मांग की शिवपुरी, 20 मई (हि.स.)। शिवपुरी में इस समय प्याज का जोरदार उत्पादन हुआ है लेकिन इस समय जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना संकट काल में 30 मई तक के लिए अचानक प्याज मंडी बंद किए जाने के निर्देश दे दिए गए है। इन निर्देशों के बीच प्याज उत्पादक किसान परेशान में आ गए हैं। कई किसानों का कहना है कि उनकी प्याज खराब हो जाएगी। ऐसे में मंडी बंद नहीं होनी चाहिए लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन हो जाए और खरीदी भी हो। ऐसे में अब किसानों की इस मांग के समर्थन में राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कोलारस के भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सामने आ गए हैं। इन दोनों भाजपा नेताओं ने शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से बात की और कहा है कि ऐसी व्यवस्था हो कि किसानों को नुकसान न हो। खरीदी की व्यवस्था कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हो जाए। दोनों नेताओं ने की कलेक्टर से बात- सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि जिले के प्याज उत्पादक किसानों की मंडी बंद होने से जो परेशान है वह उनके संज्ञान में आई तो उन्होंने जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की बात कही है। दोनों नेताओं का मानना है कि इस संबंध में किसानों की भी बात सुनी जाए साथ ही इस महामारी के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो। वीडियो वायरल होने के बाद बंद हुई मंडी- शिवपुरी की पिपरसमां मंडी में प्याज की खरीद बिक्री पर मंडी सचिव ने एसडीएम के निर्देश पर 30 मई तक रोक लगाई और आदेश जारी किए हैं। बताया जाता है कि बीते रोज एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें इस मंडी में कोरोना गाइडलाइन का पालन न करते हुए बड़ी संख्या में किसान, हम्मान व व्यापारी जुटे। मेला लगता हुआ यहां का यह वीडियो सामने आया। इसके बाद जिला प्रशासन ने 30 मई तक प्याज मंडी बंद कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵