back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीसीआई के नियमों में संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के नियमों में किए गए हालिया संशोधनों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका केरल और मुंबई के दो वकीलों ने दायर की है। याचिका में इन संशोधनों को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि ये संशोधन संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(सी) और धारा 21 का उल्लंघन है। याचिका में जिस संशोधन को चुनौती दी गई है उसके मुताबिक बार काउंसिल की आलोचना या उससे असहमति दर्ज कराने वाले वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि उन्हें अयोग्य करार दिया जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया को विधायी अधिकार नहीं है। उसे इस बात का कतई अधिकार नहीं है कि वो मौलिक अधिकारों को छीन ले। याचिका में कहा गया है कि केवल इस बिना पर किसी के संवैधानिक अधिकारों को नहीं छीना जा सकता है कि वह वकील है। हाल ही में एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए इन संशोधनों को लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/पवन/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵