back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर की ख़ूबसूरत तस्वीरें

अभिनेत्री मौनी रॉय ने टेलीविजन की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई हैं। खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर अपने फैशन सेंस और लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मौनी इन दिनों यूरोप में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बुधवार को मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में मौनी अलग अलग ड्रेस और अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में मौनी कमरे में खड़े होकर ‘मिरर सेल्फी’ लेती हुई नजर आ रही हैं, उनकी यह तस्वीर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में मौनी हाथ में वाइन ग्लास लिए हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर मौनी की इन ख़ूबसूरत और दिलकश तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। मौनी रॉय ने साल 2006 में एकता कपूर की मशहूर धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी से अभिनय जगत में कदम रखा था। इसके बाद वह कस्तूरी, देवो के देव महादेव, नागिन सीरीज आदि कई धारावाहिकों में नजर आईं। साल 2004 में उन्होंने फिल्म ‘रन’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह एक गाने में नजर आईं। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में नजर आईं। साल 2018 में उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में और साल 2019 में राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। मौनी के चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan पर बवाल: चीनी मीडिया ने सलमान खान की फिल्म पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...