back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजद की जांच टीम पहुंची गद्दी गांव

सुपौल, 17 मार्च (हि. स.)। राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्य की फंदे से मौत का मामला तूल पकड़ने लगा हैं। इस घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। घटना स्थल पर मंगलवार की संध्या राजद आलाकमान के निर्देश पर राजद का एक शिष्टमंडल गद्दी गांव पहुंचा और ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम ने बताया कि उक्त रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर जांच हेतु पार्टी के पांच सदस्यीय गठित कर टीम को गद्दी गांव वार्ड 12 स्थित घटना स्थल पर भेजा गया। शिष्टमंडल ने गद्दी गांव पहुंच मृतक मिश्रीलाल के घर का मुआयना किया। पांच सदस्यीय शिष्टमंडल में राजद के विधायक सह संयोजक रणविजय साहू, विधायक मंजू अग्रवाल, प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेडकर, पार्टी के सहरसा जिलाध्यक्ष मो. ताहिर आदि शामिल थे। इस दौरान शिष्टमंडल ने मृतक के घर पर पहुंचकर सभी बिन्दुओं को देखा एवं स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ कर हर पहलू पर गहन छानबीन भी किया। टीम के सदस्य सह विधायक रणविजय साहू ने बताया कि पार्टी के ओर से निर्देश मिला है कि घटना स्थल पर पहुंच परिवार की आंतरिक समस्या एवं बाहरी समस्या की जानकारी लेने के साथ परिवार के मौत का कारण एवं उसकी सामाजिक स्थिति की जानकारी लेकर रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय को समर्पित करना है। उंन्होने कहा कि घटना स्थल का मुआयना किया तो पता चला कि मिश्रीलाल साह के परिवार का मौत आर्थिक तंगी एवं बेवसी की कारण हुआ है। राजद पार्टी सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती हैं। इस घटना से कोसी सहित पूरे प्रदेश के लोग सहमे हुए है। विधायक मंजू अग्रवाल ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। सरकार से इस घटना की त्वरित इंसाफ चाहते है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि घटना की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच हो ताकि सामने सच्चाई आ सके। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵