back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड का इतिहास संघर्षों से रचा बसा : रामेश्वर

रांची, 30 जून (हि. स.)। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान के आगाज की शुरुआत और संघर्ष के प्रतीक संथाल हूल दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार को रांची के सिद्धो कान्हू पार्क में सिद्धू कान्हू को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पार्क स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर चांद भैरो-झूलो झानो को भी श्रद्धांजलि दी। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सिद्धू कान्हू के कदमों में शीश झुकाया। इस अवसर पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि सिद्धू-कान्हू की शहादत के प्रेरणा से ही झारखंड में आदिवासियों-मूलवासियों की जमीन को बचाने में सफलता मिली है। पूर्ववर्ती रघुवर दास के शासनकाल में लोगों की जमीन को लूटने का काम किया गया। लेकिन गठबंधन सरकार ने अमर शहीद सिद्धू-कान्हू, फूलो-झानो की प्रेरणा से ही जमीन को बचाने का काम किया है। उनकी प्रेरणा से भविष्य में भी सरकार उनके दिखाये मार्गों पर चल कर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। उरांव ने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्षों से रचा बसा हुआ है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पहले ही आदिवासी समाज ने अपनी परंपरा और विरासत की रक्षा को लेकर अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया, जिसके परिणाम स्वरूप एसपीटी और सीएनटी कानून बनाया गया। उन्होंने कहा आदिवासी हूं या गैर आदिवासी सिद्धू कान्हू सबके लिए आदरणीय थे। आदरणीय हैं और आदरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। मौके पर विधायक बंधु तिर्की ने भी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵