back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोरी के फोनों की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को सस्ते दाम में खरीद कर महंगी कीमत पर बेचने वाले एक आरोपी को कालकाजी थाना पुलिस ने मथुरा स्थित उसके गांव से मंगलवार को गिरफ्तार लिया है। आरोपी जल्दी अमीर बनने की चाह में यह धंधा कर रहा था। आरोपी की पहचान वृंदावन, मथुरा निवासी संजय के तौर पर की गई है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर कालकाजी इलाके से झपटे गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि बीती चार मई को पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह लॉकडाउन के दौरान पास की दुकान से जरूरत का सामान खरीदने के लिए जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और मोबाइल कई आइएमईआइ नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। छानबीन के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि इस वक्त मोबाइल फोन वृंदावन, मथुरा में चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम उसके गांव पहुंची और आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसे कमाने की चाह में चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को खरीद लेता था और बाद में उन मोबाइल फोन को महंगी कीमत पर बेचा करता था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵