back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर- पुलिस महानिदेशक ने कोतवाली पुलिस टीम को इंद्रधनुष अवार्ड से किया सम्मानित

जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के द्वारा कोतवाली पुलिस जगदलपुर को इंद्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में डीजीपी डीएम अवस्थी के द्वारा छग पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में जगदलपुर थाना कोतवाली को वर्ष 2020 में एक करोड़ से अधिक राशि के एटीएम ठगी के मामले में अंतरराज्यीय स्तर के आरोपितों को पकड़कर कार्रवाई करने, वर्ष 2021 में लालबाग स्थित घर संसार नामक दुकान एवं मकान में अंतरराज्यीय स्तर के चोर को पकड़कर कार्यवाही करने के मामले में उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू और उपनिरीक्षक अमित सिदार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर किया गया। अन्य पुरस्कार पाने वालों में निरीक्षक होरीलाल नाविक, बीपी जोशी, प्रआ विवेक प्रकाश कोसले,जगदीश ध्रुव, त्रिपुरारी राय, आरक्षक बबलू ठाकुर, प्रकाश नायक, रविसरदार, मौसम गुप्ता, गौतम सिन्हा, वीरेंद्र पांडे और दीपक कुमार शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

अवार्ड शो में दोहराया गया सैयारा का सीन, अहान–अनीत की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अवार्ड नाइट के मंच पर बॉलीवुड के नए स्टार जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक बार फिर सायरा का जादू...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...