back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : भू-विस्थापित किसानों की पंचायत 30 जून को

कोरबा/रायपुर, 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ किसान सभा के बैनर तले कल 30 जून को बांकीमोंगरा में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के भू विस्थापित किसानों एवं विस्थापन प्रभावित गांवों की पंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 25 गांवों के किसान हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव प्रशांत झा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के आयोजन के लिए किसान सभा कार्यकर्ताओं प्रताप दास, नंदलाल कंवर दीपक साहू, सत्रुहन दास, लखपत दास, अर्जुन दास, गणेश चौहान, सावित्री चौहान, रमा, सुराज सिंह कंवर, नवल सिंह कंवर, बृजपाल कंवर, बैशाखू राम चौहान, रामायण सिंह कंवर, रामेश्वर सिंह कंवर आदि ने सुराकछार बस्ती, रोहिना, मडवाढ़ोढा, बांकी बस्ती सहित कई गांवों में बैठकें की हैं। इस पंचायत में लगभग 25 गांवों के विस्थापन प्रभावित हिस्सा लेंगे। किसान सभा नेताओं ने कहा कि 50-60 सालों बाद भी एसईसीएल प्रभवित गांवों लोग में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, स्ट्रीट लाईट जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पूर्व में एसईसीएल ने कौड़ियों के मोल जरूरत से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण कर लिया है, जिस पर आज भी किसान भौतिक रूप से काबिज है। अब इस जमीन से उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि यह जमीन मूल खातेदार किसानों को वापस किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भू-विस्थापित किसानों की इ स पंचायत में डि-पिल्लारिंग के कारण किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने और जमीन को खेती योग्य बनाने, जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से खनन प्रभावित गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने, भू-विस्थापित परिवारों को भू विस्थापित प्रमाण पत्र देने की मांग, बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार देने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵