back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यादों के झरोखे से : सचिन ने 14 साल पहले आज ही के दिन एकदिनी क्रिकेट में पूरे किए थे 15 हजार रन

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन उन्होंने 14 साल पहले एकदिवसीय क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था,जिससे पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसक आश्चर्य चकित हो गए थे। सचिन ने 14 साल पहले आज ही के दिन 29 जून 2007 को एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किये थे। उन्होंने यह उपलब्धि बेलफास्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। सचिन ने अपने एकदिनी करियर में कुल 18426 रन बनाए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड आज भी कायम है। इस मैच में जैक कैलिस की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज मोर्न वैन विक ने 82 और विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाॉउचर ने नाबाद 55 रन का योगदान दिया। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने 49.1 ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन ने आंद्रे नेल के पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया और फिर अंतिम गेंद पर ओवरथ्रो के कुल 5 रन से इस प्रारूप में अपने 15 हजार रन पूरे किए।हालांकि वह शतक से मात्र सात रन से चूक गए और 93 रन बनाकर 32वें ओवर की 5वीं गेंद पर शबालाला की गेंद पर बोल्ड हुए। सचिन ने 106 गेंदों का सामना किया और कुल 13 चौके और 2 छक्के अपनी पारी में लगाए। मैच में सचिन के अलावा सौरव गांगुली ने 42 और युवराज सिंह ने नाबाद 49 रन का योगदान दिया। यह फ्यूचर कप सीरीज का दूसरा एकदिनी मैच था। सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 200 टेस्ट और 463 एकदिनी मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक हैं जबकि एकदिनी में उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट मे 46 और एकदिनी में 154 विकेट भी लिए है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

कंगना रनौत ने 2016 को किया याद, बोलीं- ‘बेहद मुश्किल दौर था, नरक बन गई थी जिंदगी…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 2016 को लेकर एक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵