back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिभावक संघ की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई

रांची, 29 जून (हि. स.)। झारखंड अभिभावक संघ की वर्चुअल बैठक मंगलवार को संघ के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी अभिभावकों ने अपने अपने जिले की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए अपनी पीड़ा बताई। कई अभिभावक निजी स्कूल प्रबंधन के शोषण की कहानी बताते हुए भावुक हो गए। बैठक में रांची उपायुक्त छवि रंजन द्वारा अपने ही आदेश को वापस लिए जाने के फैसले की अभिभावकों ने निंदा की। साथ ही कुछ स्कूल प्रबंधन के तथाकथित पदाधिकारियों द्वारा संघ के विरुद्ध बयान बाजी की भी निंदा करते हुए कहा गया कि पहले वैसे लोग अपने गिरेबान में झांके, फिर कोई आरोप लगाएं। अगर अभिभावक संघ ने उनकी कारस्तानियों को उजागर करना शुरू कर दिया तो वह समाज के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। बैठक में आए सुझाव को देखते हुए संघ ने राज्य स्तरीय आंदोलन की घोषणा की जिसके तहत अभियान का नाम सात वार, सात गुहार रखा गया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि एक जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। अभियान के दौरान सात अलग-अलग दिन कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। एक जुलाई को हर जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन, दो जुलाई को स्कूलों के समक्ष मौन प्रदर्शन, तीन जुलाई को समर्थन की आशा में जनप्रतिनिधि के समक्ष मौन प्रदर्शन, चार जुलाई को मीडिया से सहयोग के लिए मौन आग्रह कार्यक्रम, पांच जुलाई को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रमुख चौक चौराहों पर मौन प्रदर्शन, छह जुलाई को डिजिटल रोष प्रदर्शन और सात जुलाई को एक लाख पोस्टकार्ड राज्यपाल को प्रेषित किए जाने के अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...