back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली: ट्यूशन पढ़ाने गए शिक्षक ने मासूम से की छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

रायबरेली, 18 मई (हि.स.)। घर में ट्यूशन पढ़ाने गये एक मासूम से शिक्षक ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ़्तार कर लिया है। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के दुर्गाबक्श का पुरवा गांव का एक शिक्षक बच्चों को घर-घर ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता है। गांव की ही निवासी 7 वर्षीय पीड़ता को भी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता था। सोमवार को शिक्षक पीड़िता के घर ट्यूशन पढ़ाने गया था। वहां पढ़ाते समय उसने बच्ची से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने किसी से न बताने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। बाद में बच्ची ने घरवालों को घटना की पूरी जानकारी दी। बच्ची के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक पर पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में लिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵