back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्य सरकार का एफसीआई के पास करीब 142 करोड़ रुपये का बकाया, भुगतान हो : कांग्रेस

रांची, 18 मई (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार के लोक उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास राज्य सरकार का 142 करोड़ रुपये बकाया है, उसका भुगतान अविलंब किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने 24 में से 21 जिलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधे धान खरीद का निर्णय लिया था। इन जिलों में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को अप्रैल महीने में ही पूरा कर लिया गया, लेकिन एफसीआई को जिन तीन जिलों पलामू,गढ़वा और चतरा में धान खरीद की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। वहां धान की खरीद नहीं हो पायी, जिसके कारण राज्य सरकार की ओर से इन जिलों में धान अधिप्राप्ति की तिथि बढ़ाने को लेकर एफसीआई को पत्र लिखा गया भी लिखा गया था। प्रवक्ताओं ने मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य सरकार किसानों से धान अधिप्राप्ति कर चावल मिल को देती है और फिर इस चावल को एफसीआई को पहुंचाया जाता है। इसके एवज में एफसीआई की ओर से राज्य सरकार को भुगतान किया जाता है। राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपये ऋण लेकर किसानों को धान खरीद के एवज में राशि भुगतान के लिए आवंटन कर दिया है और यह राशि किसानों को भेजना शुरु कर दिया गया है। लेकिन राज्य सरकार का एफसीआई के पास करीब 142 करोड़ रुपये का बकाया है, उसका शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵