back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट : 30 जून तक अपलोड करने होंगे 11वीं कक्षा के अंक

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को 30 जून तक अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक 5 जुलाई तक अपलोड करने को कहा है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई और बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करेगा। सीबीएसई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, संबंधित स्कूलों को 28 जून तक 12वीं के छात्रों के विवरण की पुष्टि करनी होगी। 30 जून तक कक्षा 11 के थ्योरी मार्क्स अपलोड करने की आवश्यकता है। कक्षा 12 के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल बाद में खोला जाएगा। इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। गौरतलब है कि बारहवीं बोर्ड के अंक तय करने और उनका सारणीकरण करने के लिए सीबीएसई ने खास एक पोर्टल विकसित किया है। रिजल्ट तैयार करने में यह पोर्टल स्कूलों की सहायता करेगा। सीबीएसई के निदेशक (आईटी) डॉ अंतरिक्ष जौहरी के अनुसार सभी अंकों का संग्रह करने के बाद, यह पोर्टल स्कूल के लिए संपूर्ण अंक सारणी प्रदर्शित करेगा। विषय-वार अंक स्कूलों द्वारा मॉडरेशन के लिए उपलब्ध होंगे। इस पोर्टल में स्कूल छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड कर सकेंगे। प्रक्टिकल्स, प्रोजेक्टस, आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने की सुविधा होगी। साथ ही स्कूलों को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का कक्षा 10 का रोल नंबर, बोर्ड और वर्ष की जानकारी भी डालनी है। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए सीबीएसई ने सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई है। इसके तहत अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंकों का औसत, कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की थ्योरी का 40 फीसदी वेटेज लिया जाएगा। प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE 10th Result 2026) का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵