back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनिया के कई देशों में कोरोना से राहत के संकेत

वाशिंगटन, 17 मई (हि. स.)। भारत में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच दुनिया के दूसरे कई देशों में कोविड प्रतिबंधों से छूट दी जा रही है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से उन देशों से राहत की खबरें आने लगी हैं। अब इन देशों में में सख्त पाबंदियों को कम किया जा रहा है। अमेरिका के बाद अब इराक, तुर्की, थाईलैंड जैसे देशों में भी कई तरह के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। अमेरिका में जिनको भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी है, उनको मास्क लगाने से राहत दे दी गयी है। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों और कई बड़े उद्योगों ने अपने लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता को समाप्त करने का फैसला किया है। इससे पहले इजरायल में आम जनता को कुछ दिनों पहले मास्क लगाने से मुक्त कर दिया गया था। इसके अलावा इराक, तुर्की, थाईलैंड में भी प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी संक्रमण नियंत्रण की खबरें आ रही हैं। अमेरिका में कुछ दिनों पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को मास्क की अनिवार्यता से छूट का फैसला कई राज्यों ने लागू भी कर दिया है। हालांकि कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी जैसे राज्य अभी सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे। वहां अभी स्कूली छात्रों में वैक्सीन लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है। ब्रिटेन में 14 जून से सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला अब प्रधान मंत्री लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकाक ने कहा कि महामारी नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा है कि वैक्सीन भारतीय वेरिएंट पर भी कारगर है। बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मार्च के बाद पहली बार यह गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में कोरोना के 261 यानी साल में सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं। अभी यहां स्कूल 28 मई तक बंद रहेंगे। पाकिस्तान में भी कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। ईद पर भी मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अब सरकार पाबंदी में ढील देने पर विचार कर रही है। रात आठ बजे तक बाजार खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। थाईलैंड में भी राहत दी गई है। बैंकाक में सोमवार से 25 फीसद क्षमता के साथ रात 9 बजे तक रेस्टोरेंट खोले जा रहे हैं। इराकी सरकार ने दस दिन लॉकडाउन की योजना को स्थगित कर दिया है। इसके स्थान पर आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। तुर्की ने भी अपने यहां पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है। सोमवार से दिन में आने-जाने में कोई रोक नहीं रहेगी। रात्रि का कर्फ्यू जारी रहेगा। यहां पर ढाई सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था। हिंदुस्थान समाचार/अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵