back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोटिया हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार दिनेश सपेडिया गिरफ्तार

अजमेर, 17 मई(हि.स.)। अजमेर के मदनगंज थाना पुलिस ने बहुचर्चित भागचंद चोटिया हत्याकांड मामले में मुख्य सूत्रधार दिनेश सपेडिया को पकड़ लिया है। दिनेश सपेडिया और अन्य ने 18 अक्टूबर 20 को मुख्य बालाजी मंदिर के पास चोटिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चोटिया कांग्रेस के किशनगढ़ विधायक रहे नाथूराम सनोदिया के पुत्र की हत्या का चश्मदीद गवाह था। पकड़ा गया आरोपी चोटिया की हत्या करने के आरोप में जेल काट रहे बलवाराम का भांजा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल में बंद बलवाराम के कहने पर दिनेश सपेड़िया ने शार्प शूटर बुलाकर भागचंद चोटिया की सरेराह हत्या करवा दी थी। मदनगंज थाना पुलिस आरोपी से अनुसंधान कर रही है। नाबालिक बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज. अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र स्थित पुलिस था सिणगारा अन्तर्गत क्षेत्र में नाबालिक बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे के साथ ग्राम सिंगला के 24 वर्षीय युवक ने कुकर्म कर दिया। बच्चे के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट की। रिपोर्ट के अधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी गांव से फरार बताया गया। पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर उसकी तलाश में टीमे भेज दी है। घटना की जांच पुलिस थाने के कँवर पाल सिंह कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵