back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिला पुलिस प्रमुख और उनके माता-पिता ने जीएमसी कठुआ में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया

कठुआ, 15 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस प्रमुख डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और उनके माता-पिता ने जीएमसी कठुआ में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। सोमवार को जिला पुलिस प्रमुख और उनके माता-पिता जीएमसी कठुआ कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए पहुंचे। जहंा पर उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद जिला पुलिस प्रमुख की माता ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। जनता को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन हमारे देश में आ चुकी है और इसका लाभ सभी को लेना चाहिए और जिन जिन लोगों को वैक्सीन के लिए बुलाया जाता है, उन्हें समय अनुसार टीका जरूर लगवाना चाहिए। वही जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र मिश्रा ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद आम जनमानस को संदेश दिया है कि हम बहुत खुश किस्मत हैं कि हमारे देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और सरकार द्वारा इसे निशुल्क लगाया जा रहा है, इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग अभी भी जारी है, पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं। हालांकि कठुआ शहर कोरोना मुक्त हो चुका था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इक्का-दुक्का पॉजिटिव केस आना शुरू हो गए हैं। उन्होंने आम जनता को अपील की है कि समाजिक दूरी, मास्क जैसे नियमों का पालन करें और जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा बुलाया जाता है वह अपना टीकाकरण जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि कठुआ पुलिस के 500 के करीब जवानों को कोरोना वैक्सीन टीका लग चुका है। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵