back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जो मुझे मारना चाहते है मैं उनका स्वागत करता हूं’ : महंत नरसिंहानंद सरस्वती

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। गाजियाबाद के मसूरी स्थित डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी आतंकी उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं। ‘मैं खुद उनका स्वागत करता हूं, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।’ जानकारी के अनुसार, महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने ये वीडियो दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद जारी किया है। वहीं खुलासा हुआ है कि आतंकी साधु के वेश में दिल्ली आया था और महंत की हत्या की साजिश को अंजाम देने जा रहा था। विवादों का हिस्सा रहे हैं नरसिंहानंद महंत नरसिंहानंद सरस्वती इससे पहले अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी उन पर हमले की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि जिस मुहिम को वह चला रहे हैं, उस मुहिम को वह चलाते रहेंगे। डासना में जहां यह देवी मंदिर स्थापित है, उसके द्वार पर ही कुछ लोगों का प्रवेश वर्जित लिखे होने को लेकर भी महंत नरसिंहानंद सुर्खियों में आए थे। हाल ही में मंदिर में पानी पीने गए एक लड़के की पिटाई का मामला भी काफी ज्यादा तूल पकड़ा था। जिसके बाद महंत ने बयान दिया था कि वह लड़का मंदिर में चोरी करने आया था। पूछताछ के बाद होगा खुलासा दिल्ली में जो आतंकी पकड़ा गया है, उससे आगे की पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि सिर्फ नरसिंहानंद ही उसके निशाने पर थे या फिर कई अन्य लोग भी थे, लेकिन एक महंत को इस तरह से निशाना बनाने की साजिश क्यों की गई ? यह सवाल बड़ा है। इस पर भी महंत नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा है कि वह जो मुहिम चला रहे हैं, उसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मंच पर हो रही है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मारने की साजिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami 2026: इस साल कब मनाई जाएंगी बसंत पंचमी ? यहां जानें पूरा पूजन विधान और शुभ समय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का पावन पर्व...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵