back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस महानिदेशक ने एसडीआरएफ वाहनों व उपकरणों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जयपुर,28 जून(हि.स.)। लालकोठी स्थित पुलिस मुख्यालय परिसर में एसडीआरएफ की क्षमता संवर्धन के लिए क्रय किए गए रेस्क्यू उपकरणों और वाहनों को कम्पनियों में वितरण करने के लिए पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने हरी झण्डी दिखाकर रेंज मुख्यालय के लिए रवाना किया। लाठर ने समस्त वाहनों और उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने आगामी मानसून सत्र की तैयारियों एवं जवानों सेे प्रशिक्षण सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने विश्वास व्यक्त किया कि रवाना किये गये उपकरणों एवं वाहनों से एसडीआरएफ की क्षमता में बढोतरी होगी और बल के जवान अधिक कुशलता से जान माल की रक्षा कर आमजन का सहयोग करेगें। उन्होंने एसडीआरएफ के कार्यों की सराहना की एवं बताया कि एसडीआरएफ जवानों ने कोरोना ड्यूटी करने के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य आपदा राहत बल की क्षमता संवर्धन के लिए वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता, नागरिक एवं सुरक्षा विभाग तथा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय से आवंटित बजट से ये उपकरण क्रय किये गये हैं। इन उपकरणों में लाईफ डिटेक्टर, मेगाफोन, विक्टिंग लोकेशन उपकरण एवं ब्रिचिंग सिस्टम टूल बाॅक्स, ’’केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर रेस्क्यू उपकरण’’, ’’फ्लड रेस्क्यू उपकरण’’ ’’रोप रेस्क्यू’’ एवं ’’एमएफआर के लिए मुख्य रेस्क्यू उपकरण’’ तथा इन्हे रेस्क्यू स्थल तक पहुंचाने के लिए 8 वाहन शामिल है। साथ ही 3500 लीटर क्षमता एवं करीब 8 मंजिल तक पानी पहुचाने में सक्षम 8 वाटर टेकर भी रेंज कार्यालयों के लिए रवाना किये गये है। अतिरिक्त महानिदेशक एसडीआरएफ सुष्मित बिश्वास ने एसडीआरएफ की महत्वपूर्ण उपब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बल द्वारा वर्ष 2016 में स्थापना के बाद अब तक कुल 680 रेस्क्यू किये गये है एवं 7385 जीवित व्यक्तियों एवं 528 मृत व्यक्तियों के रेस्क्यू किये गये। वर्ष 2020 में 173 एवं वर्ष 2021 में अब तक 62 रेस्क्यू ऑपरेशन किये जा चुके है। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र कुमार दक,उमेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिल पालीवाल, संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।एसडीआरएफ के कमाडेन्ट पंकज चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

National Flag Day: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों के क्‍या है मतलब? जानें अशोक चक्र की 24 तीलियों का अर्थ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे हम तिरंगे के नाम से जानते हैं, हमारे गौरव, सम्मान और एकता का...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵