back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बिना पौधों के घर के अंदर उत्‍पादित होगी ऑक्‍सीजन

-गढ़वाल विवि के शिक्षक व शोध छात्रों ने तैयार किया यंत्र श्रीनगर, 17 मई (हि.स.)। अब घर के अंदर बिना पौधों के भी ऑक्सीजन तैयार होगी। गढ़वाल विवि के शिक्षक व शोध छात्रों ने एक यंत्र तैयार किया है। इस यंत्र का नाम एल्गफ्लो दिया गया है। इस यंत्र में नील हरित जीवाणु (ब्ल्यू ग्रीन वैक्टीरिया) उगाए जाएंगे। और इन नील हरित जीवाणुओं से ऑक्सीजन उत्पादित होगी, जिससे घर के अंदर बिना पौधों के भी प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन रहेगी। गढ़वाल विवि के खाते में एक और उपलब्धि जुडी है। विवि में माइक्रो बायोलॉजी विभाग के शिक्षक व शोध छात्रों ने एक यंत्र तैयार किया है, जिसमें नील हरित जीवाणुं उगाए जा सकते हैं। नील हरित जीवाणु एक निश्चित समयावधि तक अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। इस यंत्र को एल्गफ्लो का नाम दिया गया है। इसे घर के अंदर कहीं भी रखा जा सकता है। इसे तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले माइक्रो बायोलॉजी के सहायक प्रोफेसर राहुल कुंवर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के दौरान सरकार व आम लोगों के लिए ऑक्सीजन एक चुनौती बनी रही। इसी चुनौती ने हमारा ध्यान इस ओर खींचा,कि कैसे घर के अंदर बिना पौधों के ऑक्सीजन उत्पादित हो सकती है। उनकी टीम में शोध छाञा प्रीति सिंह व राहुल भी शामिल थे। कैसे बनाया: डा. राहुल कुंवर सिंह ने बताया कि एल्गफ्लो बनाने के लिए सबसे पहले एक-डेढ़ लीटर के छोटे कंटेनर की व्यवस्था की गई। इस कंटेनर में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि इसमें हवा व प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। इसके लिए कंटेनर को इस तरह से आधा खुला रखा गया कि उसमें हवा तो अंदर जा सके। लेकिन कोई अन्य जीवाणु या पदार्थ न जा पाए। उचित प्रकाश व्यवस्था के लिए कंटेनर के अंदर एलईडी बल्ब लगाए गए। इन के बल्बों को जलाने के लिए चार्जेबल बैटरी लगाई गई इस तरह एल्गफ्लो तैयार हुआ। कैसे उत्पादित होती है ऑक्सीजन: एल्गफ्लो के कंटेनर में पानी डाला जाता है। पानी में नील हरित जीवाणु (ब्ल्यूग्रीन वैक्टीरिया) के बीज डाले जाते हैं। पानी में मौजूद पौषक तत्व हवा व प्रकाश की मौजूदगी में नील हरित जीवाणु (ब्ल्यूग्रीन वैक्टीरिया) उगाते हैं। करीब 20 दिनों तक इस एल्गफ्लो में काफी अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन उत्पादित होती है। 20 दिन बाद नील हरित जीवाणु (ब्ल्यूग्रीन वैक्टीरिया) पूरी तरह उग जाते हैं, जिससे ये वैक्टरिया ऑक्सीजन के अलावा अन्य हानिकारक पदार्थो का उत्पादन भी शुरू कर देते हैं। तब इन्हें निकालकर घर के गमलों में डाल सकते हैं। जहां यह खाद का काम करते हैं। 20 दिन बाद फिर एल्गफ्लो में नए पानी के साथ बीज डालने पड़ते हैं। एल्गफ्लो में नील हरित जीवाणु की ऐनाबैना प्रजाति उगाई जाती है। हिन्दुस्थान समाचार /राज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵