back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईटीसी गोदाम से लाखों का तंबाकू उत्पाद पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे नकबजन

जोधपुर, 28 जून (हि.स.)। शहर के भादू मार्केट स्थित आईटीसी के एक गोदाम में रविवार- सोमवार की तडक़े अज्ञात चोरों ने बड़ी सेंध लगाकर लाखों का तंबाकू उत्पाद चुरा ले गए। शटर के ताले तोड़े फिर उसे उठाकर भीतर प्रवेश किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैदा हुआ है। आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। चोरों की संख्या दो से ज्यादा है। नकबजन सिर पर कैं प लगाए दिखे है। पुलिस अब संदिज्धों की तलाश में लगी है। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि भादू मार्केट में आईटीसी कंपनी के तीन गोदाम आए है। रविवार- सोमवार की तडक़े अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ा फिर शटर को उठाकर अंदर प्रवेश किया। नकबजन किसी चार पहिया वाहन में सवार होकर आए। इन लोगों वहां से लाखों की नगदी और लाखों का तंबाकू उत्पाद चुरा ले गए। घटनाक्रम से प्रतीत हुआ है कि पहले इसकी रैकी गई है। बाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आईटीसी के तीन गोदाम इलाके में आए है। गत 21 फरवरी को भी यहां पर चोरों ने सेंध का प्रयास किया था। यह भी बता दें कि आईटीसी कंपनी के एक गोदाम में गत दिनों रात के समय भीषण आग लग गई थी। जिसमें भी लाखों का नुकसान हुआ था। फिलहाल चोरी के प्रकरण में चौहाबो पुलिस तफ्तीश में जुटी है और संदिग्ध की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में अब मतगणना की बारी, 46 केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा, सीसीटीवी से चौकस निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी 14...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵