back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में रेमडेसीविर की कालाबाजारी पर 3 के खिलाफ रासुका

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इलाज में जीवन रक्षक माना जाने वाले इंजेक्शन की कालाबाजारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल में इंजेक्शन की कालाबाजारी व हेराफेरी करने के आरोप में तीन लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जेके हॉस्पिटल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की धोखाधड़ी और जालसाजी कर बाहर बेचने पर आकर्ष सक्सेना, दिलप्रीत सलूजा, और अंकित सलूजा पर कोलार थाना क्षेत्र के इन अपराधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा काूनने के तहत कार्रवाई की है। कोरोना संक्रमण के समय जब संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए डॉक्टर द्वारा दवाई के रूप में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जाता था तो उस समय लोगो की जान को खतरे में डालते हुए इन्होंने इंजेक्शन की कालाबाजारी की थी। कलेक्टर लवानिया ने पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आपदा काल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज में बेहतर माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से उक्त अपराधियों पर रासुका की कर्रवाई करते हुए इनको केन्द्रीय जेल भोपाल मे रखने के आदेश जारी किए। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵